बेंगलुरु के बाद दिल्ली में भी अतुल सुभाष केस जैसा ही मामला सामने आया है। इस केस में एक शख्स ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले शख्स ने 54 मिनट का एक वीडियो भी बनाया। मृतक के परिवार ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम पुनीत खुराना है। परिवार का कहना है कि वह अपनी पत्नी मनिका पाहवा से परेशान था। पुनीत और मनिका का तलाक का केस चल रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति से इस रिश्ते से अलग हो रहे थे। लेकिन पुनीत ने अचानक आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने पुनीत द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी जब्त कर लिया है।
बेंगलुरु के अतुल सुभाष मामले की देशभर में चर्चा
कुछ समय पहले भी बेंगलुरु में ही ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष नमक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उसने करीब एक घंटे का वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी निकिता उसे परेशान कर रही है। अतुल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा और भाई अनुराग को यूपी के जौनपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए निकिता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
+ There are no comments
Add yours